तीरंदाजी मे उदयपुर के ओनिष ने जीता स्वर्ण पदक


सीपीएस के कक्षा चौथी के उभरते तीरंदाज ओनिष सेन ने जयपुर मे हो रही राजस्थान स्टेट मिनी सब जुनियर आर्चरी चैंपियनशिप ओपन तीरंदाजी की कंपाउंड श्रेणी मे अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी ओनिष ने तीरंदाजी प्रतियोगिता मे जिला स्तर और राज्य स्तर पर पदक जीते है।
सीपीएस के शारीरिक शिक्षक – श्री राकेश दाधीच ने बताया कि ओनिष कंपाउंड श्रेणी में उदयपुर को स्वर्ण पदक दिलाने वाले सबसे छोटे तीरंदाज है, जिन्होंने महज 10 वर्ष की उम्र मे यह पदक जीता है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक- श्री अनिल शर्मा, निदेशक – डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक- श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या- श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक- श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका- श्रीमती कृष्णा शक्तवात ने ओनिष को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।









