दक्षता वृद्धि हेतु 100 कृषकों का दल रवाना, आधुनिक तकनीकों से होंगे रूबरू


जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग प.स. ऋषभदेव (पीएमकेएसवाई डब्ल्यूडीसी प्रोजेक्ट 07) एवं नयागांव (पीएमकेएसवाई डब्ल्यूडीसी प्रोजेक्ट 06) सोमवार 23.03.2026 को दक्षता वृद्धि हेतु 2 बसों से 100 कृषकों का अंतर जिला राज्य स्तरीय अध्ययन भ्रमण दल को अतिरिक्त मुख्य अभियंता अतुल जैन एवं अधीक्षण अभियंता अनिल सनाढ्य ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण खण्ड खैरवाडा के अधिशाषी अभियंता प्रदीप सोमानी, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण प.स. ऋषभदेव के सहायक अभियंता सुरेश परमार एवं नयागांव के सहायक अभियंता देव कुमार सोलंकी उपस्थित रहे। उक्त भ्रमण दल कृषि विज्ञान केन्द्र जोधपुर, नागौर, सिरोही, जालोर एवं पिपलांत्री आदि स्थानों का भ्रमण कर 27 मार्च 2026 को पुनः लौटेगा।









