पंचायत समिति खेरवाड़ा में अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन

 पंचायत समिति खेरवाड़ा में अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन

राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये अंग उपकरण सहायता योजनान्तर्गत पंचायत समिति खेरवाड़ा में अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दिव्यांगजनों को अंग उपकरण हेतु पूर्व में चिन्हित कर आवेदन तैयार करवाये गये, तैयार आवेदकों को सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर द्वारा कार्यालय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, खेरवाड़ा में अंग उपकरण वितरण किये गये।

जिला समाज कल्याण अधिकारी, सूरज परमार ने बताया कि चलित निःशक्तता वाले 9 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल एवं 4 दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन (इलैक्ट्रिक छड़ी) का वितरण किया गया। साथ ही मौके पर 3 दिव्यांगजनों को यूडीआइडी कार्ड भी वितरित किये गये।

कार्यालय के ललित परमार, विशाल जोशी, नर्गिस बानू, दीपक राज एवं चंदूलाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related post