सी.पी.एस. में एन.सी.सी. 5 राज. गल्र्स बटालियन  का नामांकन

 सी.पी.एस. में एन.सी.सी. 5 राज. गल्र्स बटालियन  का नामांकन

न्यू भूपालपुरा में स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै.स्कूल, तथा 5 राज. गल्र्स बटालियन एन.सी.सी. के तत्वाधान में विद्यालय में छात्राओं की नामांकन प्रक्रिया की गई।

छात्राओं ने दौड़ लगाकर शारीरिक परीक्षण दिया। सूबेदार मेजर संजय कुमार (5 राज. गल्र्स बटालियन) व थर्ड आॅफिसर ममता पालीवाल ने छात्राओं का जनरल टेस्ट लिया। छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन अलका शर्मा ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। प्राचार्या पूनम राठौड़ ने एन.एस.सी. के महत्व को बताया।

Related post