नवय भट्ट का राष्ट्रीय विद्यालयी लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन


सी.पी.एस. विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र नवय भट्ट का राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत लॉन टेनिस 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
स्कूल के कोच अमजद अहमद ने बताया कि नवय भट्ट ने पूर्व में आयोजित राज्य स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए, राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर में टॉप 10 में, 5वें स्थान पर अपनी जगह बनाई और जयपुर में 21 से 22 जनवरी तक आयोजित पूर्व प्रशिक्षण शिविर में अच्छा प्रदर्शन करते 9 में से 8 मैच जीतते हुए, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये राजस्थान टीम में द्वितीय व स्थान पर अपनी जगह बनाई। नवय कई वर्षों से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और विद्यालयी और नेशनल ओपन रेटिंग में अच्छा प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने नवय भट्ट को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए, विद्यालय के लिये गर्व का क्षण बताया और उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दीं।









