डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को मिला सीएचएआई मानद फेलो अवार्ड 2023

 डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को मिला सीएचएआई मानद फेलो अवार्ड 2023

उदयपुर, 29 जून, 2023। डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर को कॉन्फेडरेशन ऑफ हॉर्टिकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्रतिष्ठित सीएचएआई मानद फेलो अवार्ड 2023 और सीएचएआई इंस्टीट्यूशनल अवार्ड 2023 प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कन्फेडरेशन ऑफ हॉर्टिकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने  बागवानी को आगे बढ़ाने में कुलपति एवं विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट योगदान और प्रतिबद्धता के लिए 28 मई 2023 के दिन महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को संस्थागत पुरस्कार “फेलो ऑफ सीएचएआई-2023” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एम पी यू ए टी के समस्त स्टॉफ एवम प्रदेश के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। 

उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रबुद्ध जनों ने देश भर से हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया ।  कुलपति डॉ. कर्नाटक को कॉन्फेडरेशन ऑफ हॉर्टिकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, सीएचएआई,  के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. एच.पी. सिंह द्वारा यह प्रतिष्ठित “मानद फेलो-2023” पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 

इसी प्रकार अनुसंधान और मानव संसाधन विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुलपति डॉ कर्नाटक को लेफ्टिनेंट अमित सिंह मेमोरियल फाउंडेशन, नई दिल्ली से अमित प्रबुद्ध मनीषी पुरस्कार और एएसएम उद्यान रत्न पुरस्कार 2023 से भी नवाजा गया है।

Related post