मेवाड़ के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का होगा सम्मान, 14 जून को आयोजित होगा ‘मेवाड़ गौरव सम्मान 2026’


उदयपुर। मेवाड़ अंचल के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “मेवाड़ गौरव सम्मान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य समारोह 14 जून 2026 (रविवार) को शाम 4 बजे सूखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, नगर निगम, उदयपुर में आयोजित होगा।
यह आयोजन सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (SPSU), उदयपुर के बैनर तले तथा सृजन मीडिया के आयोजन एवं समन्वय सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
समारोह में मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा, उद्योग, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी, जो विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रेरणा विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं सृजन मीडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि “मेवाड़ गौरव सम्मान 2026” विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने तथा उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त मंच बनेगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक विद्यार्थी 9001891699, 9829519811 एवं 9829699268 पर संपर्क कर सकते हैं।









