सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया

 सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया

न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रति वर्ष की भांति संपूर्ण विद्यालय प्रांगण संक्रांति से संबंधित साज सज्जा से अत्यंत सुंदर दिखाई दे रहा था। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा मंे विद्यालय की चेयरपरसन – अलका शर्मा ने संक्रांति पर्व का महत्व बताते हुए छात्रा-छात्राओं को सूर्य नमस्कार एवं सूर्य से संबंधित मंत्रोच्चार के साथ ध्यान करवाया।

इस पर्व पर उन्होंने विद्यालय परिवार एवं छात्रा-छात्राओं को संक्रांति पर्व का सांस्कृतिक एवं खगोलीय महत्व बताया, साथ ही भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। कक्षा आठवीं के छात्रा राजवीर ने मेवाड़ी बोली में संक्रांति का महत्व बताकर वातावरण को सांस्कृतिक रंग से भर दिया। विद्याालय में सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ समान रंग के परिधान में आए। छात्रा-छात्राओं को रेवड़ी, मूंगफली एवं मकई के फूले का पारंपरिक प्रसाद वितरित किया गया। छात्रा-छात्राओं को त्योहार एवं पर्व पर पारंपरिक परिधान पहनने एवं पारंपरिक खेल आदि खेले जाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रशासन- अनिल शर्मा, संयुक्त निदेशक – विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक- सुनील बाबेल, प्राचार्या – पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका – कृष्णा शक्तावत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छाया बिलोची ने किया।

Related post