किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित

 किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सहयोग से उदयपुर में एक अंतर-विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत प्रमुख सरकारी विभागों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना था।

कार्यशाला में उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एवं प्रतापगढ़ जिलों के शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला अधिकारिता और बाल अधिकारिता विभाग के कुल 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान किशोरियों की समस्याओं और संवेदनशीलताओं को दूर करने तथा विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए किशोरी-हितैषी सेवाओं तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह पहल शिक्षा विभाग और यूएनएफपीए द्वारा मिलकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं की चुनौतियों का समाधान करने हेतु एक सशक्त एवं सतत् बहु-क्षेत्रीय ढाँचा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सहयोग किशोरियों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हो रहा है।

Related post