दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: उदयपुर में तैयार हुआ ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल

 दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: उदयपुर में तैयार हुआ ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल

दिव्यांगजन की सेवा, उपचार और पुनर्वास के क्षेत्र में चार दशकों से कार्यरत नारायण सेवा संस्थान द्वारा निर्मित विशाल सेवा परिसर ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी (मानवता का संसार)’ अब पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। यह भवन केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि संवेदना, सेवा और मानवीय कर्तव्यबोध का सशक्त प्रतीक है।

बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों ने इस 11 मंजिला अत्याधुनिक परिसर का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी और जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ उपस्थित रहे।

करीब 2 लाख 40 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में निर्मित यह पूरी तरह वातानुकूलित भवन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। संस्थान ने 8 फरवरी 2020 को इस संकल्प के साथ इसका भूमि पूजन किया था कि दिव्यांगजन को उपचार से लेकर पुनर्वास तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएं। महामारी जैसे कठिन दौर में भी निर्माण कार्य लगातार जारी रहा।

Related post