एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग में गौरव साहू का शानदार प्रदर्शन – दो रजत सहित ओवरऑल कांस्य पदक जीते

 एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग में गौरव साहू का शानदार प्रदर्शन – दो रजत सहित ओवरऑल कांस्य पदक जीते

तुर्की के इस्तांबुल शहर के होटल इसेर डायमंड एंड कन्वेंशन सेंटर के सभागार में चल रही एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर दो रजत सहित ओवरऑल कांस्य पदक जीत , भारत का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया l  

यह जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि आज इस्तांबुल में एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सुबह 10 बजे शुरू हुए मुकाबले में उदयपुर के उभरते अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी गौरव साहू ने 59 किलोग्राम में भाग लेते हुए शानादर प्रदर्शन करते हुए स्कवेट स्पर्धा में 230 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता , वही उन्होंने बेंच प्रेस में 112.5 किलो व डेड लिफ्ट में 232.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता l

गौरव ने कुल 575 किलो वजन उठाकर ओवरऑल कांस्य पदक जीता l इस बार वर्ग में मंगोलिया के एर्डेनबोल्ड नान्ज़ादोरज ने स्वर्ण पदक व रूस रय्बका ओलेग ने रजत पदक जीता l गौरव साहू का एशियन सीनियर इक्विपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उनके खेल जीवन का यह पहला पदक है l इससे पूर्व उन्होंने हांगकांग में आयोजित हुई एशियन सब जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक एवं तुर्की में ही आयोजित हुई एशियन जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे l

इस बार गौरव ने एशियन सीनियर इक्विपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ओवरआल कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया l पदक जितने पर परिवार सहित राजस्थान पावरलिफ्टिंग खेल जगत में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी एवं बापू बाजार स्थित उनके आवास पर पटाखे छोड़ , मिठाई वितरित कर खुशिया मनाई गई l अभी हाल ही में रोमानिया में आयोजित हुई विश्व सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्व में छठा स्थान प्राप्त किया था l

गौरव की इस शानदार उपलब्धि पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू , आयोजन सचिव विनोद साहू ,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी , राजकुमारी यादव , माला सुखवाल , दिव्यांश सोनी,  जिला ओलंपिक संघ उदयपुर के सचिव जालमचंद जैन , जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ललित सिंह  सिसोदिया , पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान , चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुखलाल साहू , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण मंगरोरा सहित उदयपुर के कई खेल प्रेमियों ने गौरव साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग  संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने कहाँ कि गौरव के 13 दिसंबर को उदयपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा ।

Related post