सुविवि- महिला चित्रकारों की कृतियों ने मन मोहा

 सुविवि- महिला चित्रकारों की कृतियों ने मन मोहा

उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा उदयपुर की महिला कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी अस्मि का आयोजन दृश्य कला विभाग स्थित कला वीथिका में किया जा रहा है जिसे शहरवासियों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कविता पाठक, वरिष्ठ चित्रकार प्रोफेसर सुरेश शर्मा एवं राजस्थानी वनवासी कल्याण परिषद की राधिका लड्ढा ने किया था। 

प्रदर्शनी की क्यूरेटर डा. दीपिका माली ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उदयपुर की 15 महिला कलाकारों के लगभग 40 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।  जिसमें वरिष्ठ चित्रकार सविता द्विवेदी (80 वर्ष आयु) से लेकर युवा चित्रकारों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। 

प्रदर्शनी में सविता द्विवेदी, किरण मुर्डिया, मीना बया, सुरजीत चोयल, शबनम हुसैन, शर्मिला राठौड़ , इति कछावा, भावना वशिष्ठ, डिंपल चांडात, यामिनी शर्मा, दीपिका माली, कुमुदिनी भरावा, सोनम फुलवरिया, वर्षा झाला एवं नैना सोमानी के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

Related post