द जूनियर स्टडी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर प्रदर्शनी का का आयोजन


द जूनियर स्टडी स्कूल, अंबवगढ़ में रविवार को “सतत भविष्य के लिए नवाचार”[Innovation for sustainable future] विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापिका श्रीमती दुरैया ज़री ने किया। विद्यालय के संस्थापक श्री देवेन्द्र सिंह जी राठौड़ ने शिक्षकों एवं छात्रों को प्रदर्शनी की सफलता पर बधाई दी।
प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों एवं आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भविष्य के लिए संतुलित विकास की जागरूकता बढ़ाना था।
प्रदर्शनी में छात्रों ने नवीकरणीय ऊर्जा, पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग), जैव विविधता संरक्षण और भविष्य में सहायक तकनीकों पर मॉडल, चार्ट, पोस्टर और कार्यशील प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
आगंतुकों ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ की प्रशंसा की। ऐसे आयोजन बच्चों में नवाचार और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।









