डॉ. रोहित माथुर को होटल मैनेजमेंट विषय में पीएचडी

 डॉ. रोहित माथुर को होटल मैनेजमेंट विषय में पीएचडी

रोहित माथुर को पेसिफिक अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर द्वारा होटल मैनेजमेंट विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. रोहित माथुर ने “खाद्य एवं पेय सेवा में सेवा गुणवत्ता के संबंध में ग्राहक धारणा: उदयपुर क्षेत्र के विरासत एवं श्रृंखला होटलों का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य प्रो. संगीता धर के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध के माध्यम से विरासत एवं श्रृंखला होटलों में खाद्य एवं पेय सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने तथा दोनों प्रकार के होटलों में ग्राहकों की सेवा संबंधी धारणा को समझने में सहायता मिलेगी। यह उपलब्धि डॉ. रोहित माथुर के शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में समर्पण, परिश्रम को दर्शाती है।

Related post

Leave a Reply