सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स में दीपोत्सव का आयोजन

 सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स में दीपोत्सव का आयोजन

सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स में आज दीपोत्सव की धूम छाई रही। बच्चों ने जमकर दीपावली उत्सव को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया।

कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों द्वारा दीपावली पर नृत्य,गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की वही कक्षा चौथी एवं पांचवी के विद्यार्थियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र पर आधारित रामकथा का मंचन किया गया।

कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से दीपोत्सव को मनाया। कक्षा 6 द्वारा विभिन्न क्राफ्ट गतिविधि, कक्षा 7 द्वारा लटकन और बंदनवार कक्षा 8 द्वारा मेरी पूजा थाली एवं कक्षा 9 व 10 द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय चेयरमैन हरदीप बक्षी एवं प्राचार्या कीर्ति माकन ने सीडलिंग परिवार के सभी सदस्यों, अभिभावकों एवम् विद्यार्थियों को दीपावली  की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related post