पैसिफिक विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

 पैसिफिक विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया और सात रोमांचक मुकाबले खेले गए।

फाइनल मैच पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के बीच हुआ, जिसमें पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ. भीमराज पटेल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल भावना की सराहना की। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रो. दीपिन माथुर ने सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर्स और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता का संचालन उपसमन्वयक चंद्रेश सोनी ने किया तथा अंत में समन्वयक पुष्करांत शकदीपथी ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की।

Related post