सीपीएस के शौर्यराज करेंगे राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व


सीपीएस विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र शौर्यराज पंवार U-17 जूडो के -73 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता इंफाल (मणिपुर) में 23 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
स्कूल की जूडो कोच शिवानी सोनी ने बताया कि शौर्यराज पंवार ने पूर्व में आयोजित सीबीएसई वेस्ट ज़ोन और नेशनल दोनों प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी आधार पर उनका सीबीएसई टीम में चयन हुआ और अब वे एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शौर्यराज पिछले कई वर्षों से श्रीजी जूडो अकैडमी में निरंतर अभ्यास कर रहे हैं और सीबीएसई ज़ोन, नेशनल और राज्य स्तर पर कई पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासनिक निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने शौर्यराज को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।









