अणुव्रत गीत गायन प्रतियोगिता में सी.पी.एस. प्रथम स्थान पर

 अणुव्रत गीत गायन प्रतियोगिता में सी.पी.एस. प्रथम स्थान पर

संभागीय स्तर पर आयोजित अणुव्रत गीत गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह व एकल गान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सी.पी.एस. ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 जनवरी, 2024 को तेरापंथ भवन नाईयों की तलाई में किया गया था जिसमें विभिन्न जिलों के विभिन्न दलों ने भाग लिया था।

विद्यालय के संगीत अध्यापक नारायण गंधर्व के सान्निध्य में सी.पी.एस. के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अणुुव्रत गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है:वरिष्ठ वर्ग (समूह गायन)  1. गीत पालीवाल 2. रानी डाँगी 3. सर्वेश शर्मा 4. कृष्णा चैधरी 5. कल्याण पटेल वरिष्ठ वर्ग (एकल गायन) 1. दिव्या डाँगी

सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन – अलका शर्मा,  निदेशक प्रशासन- अनिल शर्मा, निदेशक- दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक- सुनील बाबेल, प्राचार्या – पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका – कृष्णा शक्तावत ने विद्यार्थियों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Related post