CPS Annual Function: सतरंगी प्रस्तुतियों में बरसे जीवन के रंग

 CPS Annual Function: सतरंगी प्रस्तुतियों में बरसे जीवन के रंग

-टेक्नोलाॅजी के जमाने में किताबों के करीब बच्चों को लाने का दिया संदेश

उदयपुर, शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर बढ़ते रहो, स्वामी विवेकानंद जी के इस प्रेरणादायी वाक्य के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘पोलेरिस’ (दमकता तारा) में बच्चों ने जीवन को सकारात्मक जीने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के संदेश को साकार कर दिया। 3000 से अधिक अभिभवकों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में – लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन सिंह रावत, कमांडिंग आॅफिसर, 5 राज गल्र्स बटालियन एन.सी.सी., उदयपुर तथा डिप्टी कमांडर कर्नल संजय शर्मा (सेना मेडल) ब्रिगेड, उदयपुर उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट स्वरूप दिए गए।

मुख्य अतिथि – डिप्टी कमांडर कर्नल संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए निरंतर कर्मशील रहने का संदेश दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में छात्रों को एक जिम्मेदार नागररिक बन देश सेवा कर देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

रोमांचित कर देने वाली वंदना प्रस्तुति के साथ स्कूल के ही होनहारों ने हर वाद्य पर अपनी प्रतिभा के सुर बिखेरे तो अभिभावकों ने करतल ध्वनि के साथ हौसला अफजाई की। गणेश वंदना के साथ आदियोगि की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप से रंग दिया।

नन्हें मुन्हों के मदर-सन डांस व फादर- डाॅटर डांस की प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। फेरी टेल और मेजिक बुक ने तो मानों परियों की दुनिया की सैर ही करा दी हकूना मटाटा, जंगल बुक एंव अल्लादीन डांस में नन्हे मुन्ने खूब जोश से थिरके। डांस फ्यूज़न और रामायण ने कार्यक्रम को जोश व उत्साह से भर दिया।

नारी शक्ति डांस में नव दुर्गा स्वरूप व महिषासुर मर्दन दृश्य की प्रस्तुति पर वातावरण तालियांे से गूँज उठा। विविधता में एकता का संदेश देने वाले ‘मैं भारत हूँ’ डांस के दक्षिण भारतीय राजस्थानी, गुजराती, मनीपूरी, आसामी, हरियाणवी, कन्नड़, पंजाबी व भरतनाट्यम नृत्य के सम्मिश्रण ने पूरे भारत की तस्वीर मंच पर प्रस्तुत कर दी। देश भक्ति से सराबोर नृत्य प्रस्तुति ने सारे वातावरण को जोश व जुनून से भर दिया।

विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय, निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक – श्री दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या- श्रीमती अंजला शर्मा (राॅकवुड्स हाई स्कूल) प्राचार्या-डाॅ. वसुधा नीलमणि (राॅकवुड्स इण्टरनेशल स्कूल), प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल, व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत सहित विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related post