सेंट्रल पब्लिक स्कूल, भूपालपुरा की छात्राओं ने रचा इतिहास जिला एवं क्लस्टर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक


जिला एवं क्लस्टर वाॅलीबालाॅल प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
उदयपुर। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, भूपालपुरा की छात्रा वर्ग (14 वर्ष) की टीम ने भटेवर स्थित वेद प्रिया स्कूल में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसी वर्ष चुरू (राजगढ़) में आयोजित 14वीं सी.बी.एस.ई. वाॅलीबाॅल क्लस्टर प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें –
- 14 वर्ष छात्रा वर्ग – स्वर्ण पदक
- 17 वर्ष छात्रा वर्ग – कांस्य पदक
टीम ने प्रतियोगिता की प्रबल दावेदार एवं गत 3 वर्षों से लगातार विजेता रही वासमी माफी (मावली) की टीम को सीधे 3-0 सेटों से पराजित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। इस जीत के साथ विद्यालय ने जिलेभर में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन श्री अनिल जी शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौर एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने विजेता टीम को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार एवं जिले के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है।









