बडगांव में राशन डीलर्स बैठक: ई-केवाईसी और गिव-अप अभियान पर जोर

 बडगांव में राशन डीलर्स बैठक: ई-केवाईसी और गिव-अप अभियान पर जोर

उदयपुर, 9 अक्टूबर। बडगांव पंचायत समिति परिसर में बुधवार को तहसील के सभी राशन डीलर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी लतिका पालीवाल ने की तथा प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी (रसद विभाग) ने बैठक का संचालन एवं निर्देशन किया।

बैठक में गिव-अप अभियान, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, डिलीशन, एनएफएसए आवेदन फॉर्म, एलपीजी आईडी मैपिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा राशन डीलर्स की समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बडगांव राशन डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश जैन सहित सभी डीलर्स उपस्थित रहे।

Related post