अभिनव स्कूल में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व


अभिनव स्कूल, उदयपुर की दोनो शाखाओं में गुरु पूर्णिमा का उत्सव पूर्ण विधि विधान के साथ मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा के साथ ही विद्यार्थियों का शिक्षारंभ संस्कार भी किया गया। विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण शास्त्री द्वारा हवन पाठ कर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति संकल्पित हो नव ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।




प्रधानाचार्य कुशल रावल तथा डॉ. उपेंद्र रावल ने सभी विद्यार्थियो को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आशीष प्रदान कर कहा की सपने तो व्यक्ति की सीमित सोच हो सकती है, हमे तो उस सीमा के भी परे जाकर उपर उठकर देश और समाज कल्याण की भावना के साथ कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं कार्यकारणी पदाधिकारी उपस्थित हुए।