खेलो इंडिया उत्तर क्षेत्रीय लीग 2026: KVS स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे, जीते कई स्वर्ण और रजत पदक


मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स इंडिया से मान्यता प्राप्त खेलो इंडिया उत्तर क्षेत्रीय सिलंबम अस्मिता महिला लीग 2026 का आयोजन अमृतसर, पंजाब में 9 से 11 अक्टूबर 2026 को किया गया, जिसमें KVS स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खेलो इंडिया की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
KVS कराटे एवं सिलंबम अकादमी के खिलाड़ियों ने यह सफलता अपनी प्रशिक्षक और अकादमी की संस्थापक तथा VSKF राजस्थान की महासचिव सेंसई नीलमणि पंवार (ज्योति मैम) एवं राजस्थान सिलंबम एसोसिएशन के महासचिव मांगीलाल सालवी सर के मार्गदर्शन में प्राप्त की। इसके अलावा खिलाड़ियों को सिलंबम की तकनीकी एवं खेल संबंधी तैयारी में वंशिका, सिलंबम प्रशिक्षक एवं मीकाडो इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा, का भी विशेष मार्गदर्शन मिला।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वंशिका, वैभवी सिंह शक्तावत, तमन्ना लोहार एवं संध्या कंवर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि नल्लूरी लेहाना चौधरी, अक्षा बोस और एमरीना राही ने रजत पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं, इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित प्रथम उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 (पुरुष वर्ग) में प्रहर्ष जैन और जेयश्याम खियांश मन्नव ने स्वर्ण पदक, प्रिंस राज सिंह चूंडावत ने रजत पदक तथा प्रवेश सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर सभी प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।









