23 अगस्त को होगी जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता

 23 अगस्त को होगी जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता

उदयपुर। राजस्थान रोलबॉल संघ के तत्वावधान में जिला रोलबॉल एसोसिएशन उदयपुर की ओर से 23 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-11 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान रोलबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित आयु वर्ग के नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 को शाम 7 तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा में अपना पंजीकरण रयान इंटरनेशनल स्कूल में करवाना होगा।

जिला रोलबॉल एसोसिएशन उदयपुर के सचिव घनश्याम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

Related post

Leave a Reply