महाराणा प्रताप कप में उदयपुर मार्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन, टीम रही प्रथम रनर-अप

 महाराणा प्रताप कप में उदयपुर मार्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन, टीम रही प्रथम रनर-अप

उदयपुर मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार तकनीक, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। टीम के प्रथम रनर-अप रहने और 28 पदक हासिल करने पर अकादमी में खुशी का माहौल है।

इस शानदार उपलब्धि पर उदयपुर मार्शल आर्ट्स के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक Sensei Pankaj Choudhary ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

अकादमी ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

Related post

Leave a Reply