राजवीर शिवम् अंजना के दो दो स्वर्ण सहित उदयपुर को मिले 26 पदक

 राजवीर शिवम् अंजना के दो दो स्वर्ण सहित उदयपुर को मिले 26 पदक
  • राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने 26 पदक अपने नाम किए

उदयपुर ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी के महासचिव तुषार मेहता ने बताया कि हाल ही में स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त जयपुर के जोबनेर में हुई राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता जिसमें राजस्थान के लगभग 350 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने दमखम की आजमाइश की जिसमें मेवाड़ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक विजेता मांगीलाल सालवी के नेतृत्व में अपने युद्ध कौशल नीति का प्रदर्शन करते हुए गी – नोगी श्रेणी में विभिन्न आयु व भार वर्ग में राजवीर सालवी शिवम् पंवार अंजना वैष्णव ने दो दो स्वर्ण हेमांग गायरी अन्वीक्षा सिंह तराली टाक ने दो दो रजत दिशांत त्रिवेदी ने स्वर्ण व रजत माहिका सिंह नयन पंडवाला ने स्वर्ण व कांस्य अनोस चीमा दिव्यांश सालवी तनवीर सिंह ने रजत व कांस्य पार्थ प्रजापत भव्य सिंह व नील परमार विराट सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर मेवाड़ का नाम राजस्थान में सिरमौर किया अभिशय विश्वासन कैलाश सिंह टीम का हिस्सा रहे उदयपुर लौटने पर उदयपुर ग्रैपलिंग कमेटी के संरक्षक प्रवीण कुमार मेहता पदाधिकारी रुक्मणि लोहार सदस्य कपिल टाक पायल मेहता मां आशापुरा संगठन के प्रमुख चेतन सोनी व अन्य संगठनों ने टीम का ओपड़ना ओढ़ा कर भव्य स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related post

Leave a Reply