Career Heights में Academic Excellence Awards-2026 का भव्य आयोजन, CH Foundation Trust का शुभारंभ


उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित वाणिज्य शिक्षण संस्थान Career Heights द्वारा Academic Excellence Awards-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CA, CMA एवं कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उनके अभिभावकों सहित सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए अंशुल मोगरा एवं विशिष्ट अतिथि हंजाला इनायत ने विद्यार्थियों को करियर, व्यक्तित्व विकास एवं सफलता के सूत्रों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। करियर हाईट्स के डायरेक्टर सीए रोमिल जैन ने बताया कि यह सभी विधार्थी करियर हाइट्स के स्कूलिंग व कोचिंग बैच के छात्र है जिन्होंने अपनी स्कूलिंग एवं कोचिंग सारी शिक्षा करियर हाईट्स से ही की है









