एमएलएसयू में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 एमएलएसयू में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

साइबर हमलों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सावधानी और सतर्कता ही सबसे मजबूत कवच है। यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे श्री कुलदीप शर्मा ने शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) के एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए।

एडीजे श्री शर्मा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर बताए। श्री शर्मा ने कहा कि साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और महिलाओं के विरुद्ध डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए राज सिटिजन ऐप का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने ऐप का लाइव डेमो दिखाते हुए इसके फंक्शन बताए, जैसे शिकायत दर्ज करना, हेल्पलाइन नंबर और जागरूकता फॉर्म।

भारत न्याय संहिताओं के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने एनएलएसए एवं दालसा जैसी संस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया। लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें लॉ, सोशल साइंस, ह्यूमैनिटीज, इंजीनियरिंग और फार्मेसी की छात्राएं शामिल थीं। सांतोष जी ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

छात्राओं के सवालों पर विचारोत्तेजक चर्चा हुई। एडीजे श्री शर्मा ने चेताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए संदिग्ध लिंक न खोलें, मजबूत पासवर्ड रखें और तत्काल रिपोर्ट करें। यह सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। इस आयोजन में डॉ गरिमा मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर महिला अध्ययन व छात्रावास अधीक्षक, एडवोकेट यशस्वी एवं संतोष मेनारिया आदि मौजूद थे।

Related post