सेंट्रल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पीस पोस्टर प्रतियोगिता


सेंट्रल पब्लिक स्कूल न्यू भूपालपुरा में दिनांक 3 नवम्बर 2025, को अंतर्राष्ट्रीय लायंस क्लब, द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का शीर्षक “अंतर्राष्ट्रीय पीस“ था। जिसमें विद्यालय के छठीं से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जोहान अहमद, अपेक्षा तिवारी को प्रथम, भव्य नागदा, दिव्यांगना को द्वितीय तथा भाविक माली, श्रेया सेठी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सभी विेजित विद्यार्थियों को लायंस क्लब की ओर से मोमेंटो व सर्टिफिकेट प्राप्त हुए।
इस अवसर पर लायंस क्लब की एरिया कोर्डिनेटर – डाॅ. सुनीता सिंह, स्पाॅन्सर क्लब की अध्यक्ष – डाॅक्टर सुमन कोठारी व लायन माधवी शर्मा ने विद्यार्थियों को यह पुरस्कार विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा व प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौर की उपस्थिति में प्रदान किए। विद्यालय के सभी मैनेजमेंट सदस्यों एव अध्यापक गणों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।









