उदयपुर सहकार मेला 2025: पहले ही दिन उमड़ा उत्साह और स्वदेशी खरीदारी का जोश

 उदयपुर सहकार मेला 2025: पहले ही दिन उमड़ा उत्साह और स्वदेशी खरीदारी का जोश

गांधी ग्राउंड, उदयपुर में आयोजित सहकार मेला–2025 के पहले ही दिन अभूतपूर्व उत्साह और रौनक देखने को मिली। मेले में लगे डेयरी संघों, सहकारी समितियों, क्रेडिट सोसायटी, कृषि एवं ग्रामीण उत्पाद, हस्तशिल्प और स्व-सहायता समूहों के 40 स्टॉलों पर उपलब्ध स्वदेशी उत्पादों को लोगों ने उत्साहपूर्वक सराहा और जमकर खरीदारी की।

मेला सचिव एवं महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि पहले ही दिन विविध स्टॉलों पर लगभग 2 लाख रुपये का व्यापार दर्ज किया गया। शाम होते ही मेला परिसर स्थित भंडारी दर्शन मंडल रंगमंच पर प्रस्तुत राजस्थान की कला एवं संस्कृति से ओत-प्रोत संगीत और नृत्य कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

सहकार मेला पूरी तरह सहकारिता, स्थानीय उत्पादों और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। मेले को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार शनिवार और रविवार को मेले में और अधिक भीड़ और आकर्षक गतिविधियों की संभावना है।

Related post