महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में फन फेयर मेले का आकर्षक आयोजन

 महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में फन फेयर मेले का आकर्षक आयोजन

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर अंबामाता कैंपस में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर आकर्षक फन फेयर मेले का आयोजन किया गया।

इस मेले में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षक और रुचिकर फूड स्टॉल, गेम जोन, राइड्स और जंपिंग जैक बैलून लगाए गए। मधुर शास्त्रीय संगीत और वेस्टर्न संगीत की भी धूम रही। सभी विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ इस फन फेयर मेले का लुत्फ उठाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कटारे ने बताया कि इस प्रकार की पाठ्येतर गतिविधियां उत्साहपूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों में आपसी सद्भाव और सामंजस्य को स्थापित करती हैं। यह अभिभावक और स्कूल परिवार को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनता है।

मेले में एक ओर जहां नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ट्रेन, झूला और चकरी आकर्षण का विषय रहे, वहीं अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इस संपूर्ण आयोजन में समस्त विद्यालय स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा। समस्त अभिभावकों ने इस आयोजन की प्रशंसा की।


Related post