पॉक्सो एक्ट व चोरी के प्रकरण में फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

 पॉक्सो एक्ट व चोरी के प्रकरण में फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

► इंस्टाग्राम पर स्वयं को शिवा डॉन ऑफ सेक्टर 14 आईडी बनाकर करता पोस्ट।
► डिटेन करने के पश्चात भागने के प्रयास में नाले में गिरने से हुआ घायल।

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक परिवादी पिता के द्वारा डेज रिपोर्ट पर एक बदमाश को परिवादी की बेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है, अभियुक्त पर चोरी का भी आरोप था।

पुलिस ने बताया कि पॉक्सो और चोरी के मामलों में फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी शिवा शर्मा निवासी सेक्टर 14 को जोधपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर “शिवा डॉन ऑफ सेक्टर 14” नाम से आईडी चलाता था और खुद को बड़ा बदमाश बताकर रीलें बनाता था।

शिवा पर एक लड़की और उसकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़, धमकी, जबरन शादी का दबाव बनाने और घर से सोने के जेवर चोरी करने जैसे आरोप हैं। फरार होने के बाद वह मुंबई, सूरत, अहमदाबाद व जोधपुर में छिपता रहा।

पुलिस दबिश के दौरान भागने की कोशिश में वह नाले में गिरकर घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया।

Related post