अखिल राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात डॉ. सतीश पूनियां से

 अखिल राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात डॉ. सतीश पूनियां से

अखिल राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जयपुर में हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां से भेंट कर संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस दौरान डॉ. पूनियां ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में 4 प्रतिशत पदोन्नति आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन, गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी हो रही अनावश्यक देरी को समाप्त करने, वाहन भत्ता प्रदान करने और स्थानांतरण नीति में शिथिलता बरतने जैसे मुद्दे शामिल किए।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष आनंद स्वर्णकार, प्रदेश महामंत्री मनोज पूनियां, उपाध्यक्ष राकेश स्वामी, दीपक सुवालका, राजेश भाम्बु, कुलदीप स्वामी, रामचंद्र और मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related post