राजस्थान के नीरज बत्रा भारतीय लेक्रोज टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

 राजस्थान के नीरज बत्रा भारतीय लेक्रोज टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

रियाद, सऊदी अरब में 17 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले एशियन लैक्रोज गेम्स में राजस्थान के नीरज बत्रा को लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय लेक्रोज टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार, उदयपुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा की नियुक्ति से स्थानीय खिलाड़ियों में हर्ष की लहर है।

बत्रा के प्रशिक्षण में राजस्थान लेक्रोज टीम ने पिछले तीन वर्षों में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर—पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें टीम ने 13 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।

पिछले एशियन लैक्रोज गेम्स में भी भारतीय टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें सात खिलाड़ी उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र से थीं। इस बार रियाद में आयोजित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के 9 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें अधिकांश खिलाड़ी उदयपुर के आदिवासी अंचल से हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

नीरज बत्रा की नियुक्ति पर शुभकामनाएं —
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलेक्टर नामित मेहता, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, समाजसेवी श्रद्धा मुर्डिया, डॉ. प्रकाश जैन, जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, दीपक गौड़, डॉ. सत्यनारायण सुथार, और राजस्थान लेक्रोज संघ के पदाधिकारियों ने बत्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related post