केंद्रीय कारागृह में बंदीजन हेतु जागरूकता शिविर आयोजित

 केंद्रीय कारागृह में बंदीजन हेतु जागरूकता शिविर आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस’ के उपलक्ष्य में महिला एवं पुरुष कारागृहों में बंदीजन हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के सचिव एवं एडीजे श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस’ के अवसर पर आयोजित इस शिविर में बंदीजनों को बाल विवाह रोकथाम अभियान, पॉक्सो अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, नाल्सा पोर्टल, मोबाइल हेल्पलाइन, राष्ट्रीय लोक अदालत, नाल्सा हेल्पलाइन 15100, बंदियों के अधिकार एवं एलएडीसी योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बंदीजनों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Related post