मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी करने वाला अभियुक्त प.बंगाल से गिरफ्तार


उदयपुर के डबोक थाना पुलिस ने मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी के पर्चे फेकने के आरोप में एक अभियुक्त को पष्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है
पुलिस ने बताया कि 25 सिंतबर को प्रार्थी डबोक निवासी एक व्यवसायी शांतिलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात को कोई उनकी ज्वेलरी की दुकान के शटर के नीचे से एक पर्चा डाल कर चला गया, जो सुबह दुकान खोलने पर मिल, पर्चे में मूर्ति पूजा पर आपत्तिजनक टिप्पणी थी।
पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर अवलोकन किया गया तो उक्त पर्चे पर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार एवं हिन्दू धर्म मंे मूर्ती पूजा पर विवादित टिप्पणी की हुई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व सुश्री आशिमा वासवानी सहायक पुलिस अधीक्षक, मावली के सुपरविजन में एक टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर गठित टीम द्वारा तकनीकी सहयोग से जलपाई गुडडी, पश्चिम बगांल से अभियुक्त डेनियल ओल्टीनो पिता अ.ए. ओल्टीनो (आलीकष सान्दरू) उम्र 57 साल निवासी रायकत पारा पुलिस थाना कोतवाली जिला जलपाई गुडडी, पश्चिम बंगाल को डिटेन कर पुछताछ की गई तो स्वयं को ईसाई धर्म का गुरू बताकर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करना बताया एवं स्कूल में पढने वाले बच्चो को ईसाई धर्म के ज्ञान हेतु ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाना बताया।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त दिनांक 17 सिंतबर को अपनी पत्नी के साथ अपनी सालगिराह मनाने के लिए डबोक, उदयपुर आया था और 17 से 22 तक डबोक स्थित एक होटल में रुका और उदयपुर घुमा।
दिनांक 21 व 22 को करीब 10 साल पहले छपवाये हुए पर्चे जिनमे ईसाई धर्म ग्रहण करने व हिन्दू धर्म में मूर्ती पूजा पर विवादित टिप्पणी लिखी हुई थी को डबोक चैराहे पर बन्द दुकानो में शटर के नीचे से अन्दर डाले दिये। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।









