मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को उदयपुर में: बिरसा मुंडा जयंती तैयारियों की समीक्षा करेंगे

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को उदयपुर में: बिरसा मुंडा जयंती तैयारियों की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का शुक्रवार को उदयपुर जिले में प्रवास रहेगा। इस दौरान वे भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत चल रहे आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी को लेकर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने मंगलवार को टीएडी आयुक्त कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा शुक्रवार सुबह 10.45 बजे राजकीय विमान से जयपुर से प्रस्थान कर 11.35 बजे डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित होटल रमाड़ा एन्कोर जाएंगे। यहां दोपहर 12 बजे भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और डूंगरपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे एयरपोर्ट से विमान द्वारा वडोदरा (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री खराड़ी ने टीएडी आयुक्त कार्यालय में बैठक ली, जिसमें संभागीय आयुक्त एवं कार्यवाहक कलेक्टर सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, टीएडी आयुक्त के.एल. स्वामी, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त आयुक्त टीएडी के.पी. सिंह, टीआरआई निदेशक ओ.पी. जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री खराड़ी ने जनजातीय गौरव वर्ष के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली प्रस्तावित बैठक के एजेण्डा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related post