डॉ. देवेंद्र सरीन आईएपी के नॉर्थ जोन वाइस प्रेसिडेंट (2026) बने


भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी (IAP) के हाल ही में हुए राष्ट्रीय चुनावों में उदयपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सरीन ने ऐतिहासिक विजय दर्ज करते हुए नॉर्थ ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट के पद पर स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राजस्थान के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि 25 साल बाद राज्य को यह सम्मान मिला है।
वर्ष 2026 के लिए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. सरीन अब राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपने कार्यकाल के दौरान वे बाल चिकित्सा से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनारों, कार्यशालाओं और कॉन्फ्रेंसेज़ में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस चुनाव में राजस्थान से एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर के रूप में डॉ. विष्णु पंसारी, डॉ. बी.एल. मेघवाल और डॉ. अनुराग तोमर भी निर्वाचित हुए हैं।
उदयपुर के चिकित्सा जगत में डॉ. सरीन की इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व की लहर है। चिकित्सा समुदाय ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।









