2 नवंबर से होगा गुरुनानक जयंती पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन

 2 नवंबर से होगा गुरुनानक जयंती पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन

सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु अरजन दरबार के सचिव अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि 2 नवंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे सेक्टर 11 स्थित गुरुद्वारे से विशाल नगर कीर्तन प्रारंभ होगा, जो सेक्टर 13 होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु नानक दरबार में संपन्न होगा।

इस अवसर पर विशेष लंगर का आयोजन किया गया है। चावला ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान मार्ग में सिंधी समाज एवं सिख समुदाय द्वारा स्वागत द्वार लगाए जाएंगे तथा जलपान की व्यवस्था की जाएगी। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष परमजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक सहयोग की अपील की है।

Related post