रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रुद्र प्रताप सिंह का राजस्थान अंडर-14 फुटबॉल टीम में चयन


उदयपुर, 22 अक्टूबर 2025 —
फुटबॉल के क्षेत्र से एक गर्व का क्षण सामने आया है। रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर के कक्षा 7 के छात्र रुद्र प्रताप सिंह का चयन राजस्थान अंडर-14 फुटबॉल टीम में हुआ है।
राजस्थान टीम आगामी राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, जो 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा, में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर की राज्य स्तरीय टीमें हिस्सा लेंगी।
स्कूल के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने रुद्र प्रताप सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल रुद्र के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि रॉकवुड्स परिवार के लिए भी गर्व का विषय है।









