फतहसागर झील में मिला अज्ञात युवती का शव

 फतहसागर झील में मिला अज्ञात युवती का शव

उदयपुर। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अंबामाता थाना पुलिस को सूचना मिली कि फतहसागर झील में मोती मंगरी के सामने एक अज्ञात युवती का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे विभाग के सदस्य पुरुषोत्तम कुमावत, पुलिसकर्मी और अन्य लोगों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला गया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related post