सत्यापन योजना पर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन


उदयपुर, 16 अक्टूबर। आयकर निदेशक, सूचना एवं आपराधिक अन्वेषण (आई.एंड.सी.आई), राजस्थान के निर्देशानुसार सहायक आयकर निदेशक एल.एन. मीना और आयकर अधिकारी कार्यालय आई.एड.सी.आई. उदयपुर के अनिल भम्मानी द्वारा गुरूवार को अपराह्न 4 बजे उदयपुर में दी उदयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रतापनगर स्थित प्रधान कार्यालय में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में आयकर विभाग की सूचना एवं आपराधिक अन्वेषण कार्यालय, उदयपुर के अधिकारियों ने बैंक के विभिन्न ब्रांच अधिकारियों को ई-सत्यापन योजना 2021, एस.एफ.टी. फाइलिंग और अपडेटेड आयकर विवरणी के बारे में जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे करदाताओं के बैंकिंग वित्तीय लेनदेन की एस.एफ.टी. फाइलिंग की सही जानकारी विभाग को नियत तिथि तक जमा कराना सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम में उदयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक मेहजबीन बानो, मुख्य प्रबंधक के.एल. शर्मा और राजीव कुमार, साथ ही आयकर निरीक्षक वीर सिंह, निखिल मेहता और सी.ए. पंकज जैन उपस्थित रहे।









