गोवर्धन विलास थाना एवं डीएसटी की बड़ी कार्यवाही – 3795 किलोग्राम नकली घी जप्त


उदयपुर, 16 अक्टूबर 2025:
जिला पुलिस उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना टीम एवं डीएसटी ने नकली घी के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 3795 किलोग्राम नकली घी जप्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। वृत्ताधिकारी वृत्त गिरवा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में, थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास दिलीप सिंह झाला (पु.नि.) के नेतृत्व में गोवर्धनविलास पुलिस टीम और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
सूचना के अनुसार, डीएसटी टीम को नकली घी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेक्टर 14, ट्रांसपोर्ट नगर, उदयपुर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान गोदाम से विभिन्न पैकिंग साइज में कुल 3795 किलोग्राम घी बरामद किया गया। मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारी को बुलाकर घी के सैंपल जांच हेतु भेजे गए और शेष घी को गोदाम में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में गोदाम के मालिक महेश बत्रा, पुत्र श्री मोहन लाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी सबसिटी सेंटर, थाना हिरणमगरी, उदयपुर, पाए गए। उनसे नकली घी के स्रोत और वितरण नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।









