उदयपुर में संगीत संग्रहालय का सपना साकार करने आगे आए गुलाबचंद कटारिया

 उदयपुर में संगीत संग्रहालय का सपना साकार करने आगे आए गुलाबचंद कटारिया

उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर की संगीतप्रेमी संस्था सुरों की मंडली की ओर से पंजाब के राज्यपाल एवं उदयपुर के पूर्व विधायक गुलाबचंद कटारिया को उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

मंडली के सदस्यों ने सोमवार को राजस्थान साहित्य अकादमी के मुख्य सभागार, सेक्टर-4 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुलाबचंद कटारिया से भेंट की।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इस पहल की सराहना करते हुए संगीत संग्रहालय की स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर का संगीत इतिहास और परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। इस धरोहर को सहेजने और नई पहचान देने के लिए संगीत संग्रहालय की स्थापना आवश्यक है। इसके माध्यम से संगीत से जुड़े पारंपरिक वाद्ययंत्रों का संरक्षण किया जा सकेगा और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक नया मंच मिलेगा।

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस कल्पना को साकार करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में सुरों की मंडली के सभी सदस्यों ने गुलाबचंद कटारिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और संगीत संग्रहालय की दिशा में मिले इस सकारात्मक आश्वासन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर कैलाश केवल्या, लक्ष्मी आसमानी, नीलम विजय वर्गीय, अमृता टोडरवाल, नूतन बेदी, रिया कलरा, अजीत सिंह खींची, विमल शर्मा, सचिन मंघानी, राजकुमार बापना, जय किशन असवानी, गिरीश तलदार, पुरुषोत्तम शाक द्विपय, पुरुषोत्तम साहू, मोइनुद्दीन, नरेश शर्मा, एस. के. मेहता और योगेश उपाध्याय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related post