रेडिसन ब्लू, उदयपुर में बी.सी.आई. उत्सव की आधिकारिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न


उदयपुर। व्यवसाय जगत के प्रतिष्ठित संगठन बिज़नेस सर्कल इंडिया (बी.सी.आई.) के तत्वावधान में बी.सी.आई. उत्सव की आधिकारिक बैठक शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध रेडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा में आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, उद्यमी, व्यवसायिक प्रतिनिधि और चार्टर सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत रेडिसन ब्लू के डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग डॉ. जस्टिन जॉनसन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों और मेहमानों का अभिनंदन करते हुए होटल की आधुनिक सुविधाओं तथा कारोबारी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रदान की जा रही आतिथ्य सेवाओं की जानकारी साझा की


इसके बाद उपाध्यक्ष महेश सिंह जसरोतिया ने होटल की उत्कृष्ट सेवाओं और कॉर्पोरेट जगत को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रेडिसन ब्लू हमेशा उद्योग जगत के साथ साझेदारी और सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बी.सी.आई. के संस्थापक मुकेश माधवानी ने संगठन के उद्देश्यों और उत्सव की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मंच व्यवसायों के बीच पारस्परिक सहयोग, अनुभव साझा करने और संयुक्त विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
चार्टर अध्यक्ष विप्लव जैन ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। वहीं फिनब्रेला के सह-संस्थापक दीपक पुरशवानी ने वित्तीय सुरक्षा, आयोजन बीमा और जोखिम प्रबंधन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।
यश खंडेलवाल ने उत्सव के आगामी कार्यक्रमों, नियमों और आचार संहिता की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह करिर ने कुशलतापूर्वक किया


कार्यक्रम के समापन पर रेडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा के वाइस प्रेसिडेंट महेश सिंह जसरोतिया ने सभी उपस्थित अतिथियों और बी.सी.आई. टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
रेडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस की टीम में वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) टीना निचानी, डायरेक्टर ऑफ क्यूलिनरी मनीष शर्मा तथा सेल्स टीम के सदस्य शंकर सिंह राव, रवीना कालरा, राहुल शर्मा और कुलवीर सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
अंत में आयोजित नेटवर्किंग सत्र में सभी सदस्यों ने खुलकर विचार-विमर्श किया और बी.सी.आई. उत्सव को व्यावसायिक विकास के नए आयाम तक ले जाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर यशवर्धन, मयंक जी, कविता कुमावत, धर्मेश जी, आलोक गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, गिरीश शर्मा, संजीव पटवा, चार्वी पहुजा, विक्रम माधवानी, कनया लाल जी, राम रतन जी, दिलीप जी, एकार्थ पुरोहित, प्रेमलता कुमावत, कैलाश गमेती सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।









