उदयपुर के सुरों को चाहिए घर, ‘संगीत संग्रहालय’ बने पहचान: ‘सुरों की मंडली’ ने पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र


उदयपुर। शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मज़बूत करने के उद्देश्य से, स्थानीय संगीत संस्था ‘सुरों की मंडली’ ने उदयपुर में संगीत संग्रहालय स्थापित करने की मांग की है।
संस्थान ने इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को ईमेल और पत्र भेजकर अनुरोध किया है।
‘सुरों की मंडली’ ने अपने संदेश में कहा कि उदयपुर की कला और संगीत की समृद्ध विरासत को ध्यान में रखते हुए यहाँ एक ऐसा केंद्र होना आवश्यक है, जो न केवल इतिहास को संरक्षित करे बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करे।
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह मांग पहले भी सरकार के सामने रखी गई थी और उस समय उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परियोजना को शीघ्र मंज़ूरी देगी।
मुकेश माधवानी ने जानकारी दी कि आज ‘सुरों की मंडली’ परिवार से देशभर में करीब 1000 लोग जुड़े हुए हैं। यह सभी की साझा आकांक्षा है कि उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना हो।









