उदयपुर संभाग की प्रतिष्ठित परीक्षा ’’स्टार’’ छठें संस्करण का पोस्टर विमोचन

 उदयपुर संभाग की प्रतिष्ठित परीक्षा ’’स्टार’’ छठें संस्करण का पोस्टर विमोचन

द रेडिएंट ऐकेडमी की प्रतिष्ठित एवं बहुप्रतिक्षित परीक्षा ’’स्टार’’ छठंे संस्करण का पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन में निदेशक में कमल पटसारिया, जम्बू जैन, नितिन सोहाने, शुभम गालव एवं सीनियर मैथ्स फैकल्टी युगांशु जैन उपस्थित थे।

उदयपुर संभाग के होनहार विद्यार्थियों को संभागीय स्तर पर शैक्षणिक मंच एवं सम्मान देने के उद्देश्य से उदयपुर की अग्रणी संस्थान ’’द रेडिएंट ऐकेडमी’’ की परीक्षा ’’स्टार’’ इस वर्ष समस्त उदयपुर संभाग, बांसवाड़ा, डूगरपुर, राजसमन्द, खेरवाड़ा, चितौड़गढ़, ऋषभदेव, आसपुर, फतहनगर, आमेट, सिरोही, आबूरोड़, नीमच आदि स्थानों पर आयोजित की जाएगी।

संस्थान के फिजिक्स हेड व निदेशक कमल पटसारिया ने बताया कि ’’स्टार’’ परीक्षा संभाग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाने का एक बड़ा मंच है । ’स्टार’’ परीक्षा में जिसमें कक्षा 5वीं से 10वीं के बच्चे भाग ले सकते है। हर कक्षा से प्रथम 20 बच्चों को पिं्रटर, मोबाईल, बैडमिंटन रैकेट, फिटनेस बैंड, ब्लूटूथ स्पीकर, बैग, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र से पुरूस्कृत किया जाएगा।

’’स्टार’’ परीक्षा में पोस्टम विमोचन मे वाइएसीपी हेड व निदेशक शुभम गालव ने बताया कि परीक्षा का रजिस्ट्रेशन सेक्टर-3 एवं मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल, मर्यादा नगर, शोभागपुरा सर्किल के पास से प्राप्त कर सकते है व क्यू आर कोड स्केन कर के भी आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। विद्यार्थी ’’स्टार’’ परीक्षा के माध्यम से सत्र 2026-27 की कक्षाओं में प्रवेश एवं छात्रवृति भी पा सकते है।

Related post