सोशल मीडिया के महारथियों का क्रिकेट मैदान पर जलवा

 सोशल मीडिया के महारथियों का क्रिकेट मैदान पर जलवा

2 दिवसीय राजस्थान सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आगाज

उदयपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने लुक्स, स्टाइल, स्माइल, कॉमेडी, डांस कॉन्टेंट रील से लाखों लोगों की पसंद बन चुके राजस्थान भर के सोशल मीडिया के महारथी उदयपुर में वी वागड़ एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित राजस्थान सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग आरसीसीएल में क्रिकेट के मैदान में उतरे।

यह पहली बार है, जब राजस्थान भर के 80 ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जिन सबकी फॉलोवर शिप आपस मे 150 मिलियन है, ऐसे सेलिब्रिटी उदयपुर के अर्बन स्क्वायर के पास स्थित फुकेट स्पोर्ट्स एकेडमी में चोक्को – छक्कों की बारिश कर रहे है।
वी-वागड़ एसोसिएशन के पंकज जोशी (पीजे) ने बताया कि पहले दिन लीग की 6 टीमों सुपर स्टार वॉरियर्स, द रील रनर्स, ट्रेंड हिटर्स, हैशटेग बाउंसर्स, द वायरल कंटेंट लीजेंड्स ओर द मोनेटाइजर्स के बीच मैचेस हुए। लीग के निर्णायक मैचेस 6 अगस्त को होंगे।

हर टीम की कैप्टन गर्ल्स

सेलिब्रिटी इंफ्लुएंसर दिव्या उपाध्याय ने बताया कि लीग में 6 टीमों में सभी कप्तान गर्ल्स है, ये सोशल मीडिया पर एक सकारात्मक संदेश है, महिला समानता का। दिव्या ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लुक्स को लेकर अवेयर रहने वाली गर्ल्स धूप में भी मृकेट मैदान पर जोश के साथ बोलिंग, बेटिंग, फील्डिंग करती नजर आयी।

लाखों फॉलोवर्स वाले सितारे भी लीग में शामिल

रोशनी बारोट ने बताया कि यह आरसीसीएल एक तरीके से राजस्थान भर के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का मीटअप है। इस लीग के जरिये यहां सभी आपस मे एक दूसरे से मिल रहे है जान रहे है। रोशनी ने बताया कि इस लीग में केडी खिंची, लोकेश खीची, सुनील, सचीन अहारी, पीहू देवडा, कोटन डोल, मोनीष राजा, आशु देवासी, उदय सिंह डांस दीवाने फेम जैसे लाखों फॉलोवर्स वाले सोशल मीडिया सितारे भाग ले रहे है।

Related post