टेस्ट ऑफ मॉम कंपनी में पेसिफिक एम.बी.ए. के 7 छात्रों का 15 लाख पेकेज में चयन

 टेस्ट ऑफ मॉम कंपनी में पेसिफिक एम.बी.ए. के 7 छात्रों का 15 लाख पेकेज में चयन

बिहार की प्रमुख स्टार्टअप एफएमसीजी कंपनी टेस्ट ऑफ मॉम ने पाहेर (पेसिफिक) यूनिवर्सिटी के सात मेधावी एम.बी.ए. छात्रों के मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर चयन किया है। कंपनी ने इन छात्रों को 15 लाख रुपये सालाना वेतन (सीटीसी) की आकर्षक पैकेज ऑफर की है। यह उपलब्धि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुई है, यह सभी विद्यार्थी एमबीए थर्ड सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं।


चयनित छात्रों में आर्यन अग्रवाल, अनुज कुमार, कैशव झंवर, नमन सिंघटवाड़िया, रुद्राक्ष जोशी, वंशित जोशी और वेदांत अमेटा शामिल हैं। इन सभी ने कंपनी की भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले लिखित परीक्षा और इंटरव्यू मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने ज्ञान व कौशल से कम्पनी के अधिकारियों का दिल जीत लिया। पेसिफिक ग्रुप के चेयरमैन राहुल अग्रवाल और रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।


यूनिवर्सिटी के समूह अध्यक्ष प्रो. बी. पी. शर्मा ने बताया कि टेस्ट ऑफ मॉम एक तेजी से बढ़ती एफएमसीजी कंपनी है, जो उपभोक्ता उत्पादों के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रही है। कंपनी का लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को अवसर देना और उन्हें भविष्य के पेशेवर तैयार करना है। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी यूनिवर्सिटी को छात्रों की इस सफलता पर अत्यंत गर्व है। टेस्ट ऑफ मॉम जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में इनका चयन हमारी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को दर्शाता है।


वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. दिपिन माथुर ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रायोगिक, वर्तमान और भविष्य परिदृश्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई करवायी जाती है। विद्यार्थियों को कम्पनीज में टेªनिंग और रियल लाइफ नोलेज के लिए भेजा जाता है, इसी का परिणाम है कि यहां के ज्यादातर विद्यार्थियों का कोर्स पूरा होने से पहले ही प्लेसमेंट हो जाता है।


प्लेसमेंट डायरेक्टर प्रो. शंकर चैधरी और प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ. नरेंद्र चावड़ा नेे बताया कि इस वर्ष अब तक कई कंपनियों में छात्रों का चयन हो चुका है। संस्थान का प्रयास है कि हर योग्य छात्र को अच्छे वेतन और करियर के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि यह सफलता भविष्य के छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से उन्हें यह सफलता मिली है। वे कंपनी में अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Related post

Leave a Reply