सी. पी. एस. के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन


न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सी. सैं स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के तीन छात्रों, रोहन मेनारिया, अवचल सिंह, एवम मीत ललवानी का 3 जनवरी से रोहतक, हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट अंडर – 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
यह चयन पूर्व में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में, अवचल सिंह ने 6 मैच में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 130 रन और 9 विकट लेकर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।
मीत ललवानी ने 2 अर्धशतक के साथ 6 मैच में 128 रन बनाए और रोहन मेनारिया ने 6 मैच में 13 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन कर विद्यालय और उदयपुर शहर को गौरवान्वित कर, प्रथम स्थान लाने में अपना योगदान दिया।
विद्यालय की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक – डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या – श्रीमती पूनम राठौड, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने तीनों विजेताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।









